Haryana Group D 2026 : Exam News


ग्रुप डी की तैयारियां शुरू, परीक्षा केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त





हरियाणा में CET (संयुक्त पात्रता परीक्षा) ग्रुप डी का परिणाम जारी होने के बाद अब ग्रुप डी परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। परीक्षा केंद्रों के संचालन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ग्रुप डी परीक्षा को लेकर शैक्षणिक संस्थानों में स्थापित होने वाले परीक्षा केंद्रों के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है।

नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के बाद अब आयोग किसी भी समय ग्रुप डी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। पिछली बार ग्रुप डी की परीक्षा 21 और 22 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी।

ग्रुप डी परीक्षा के लिए करीब 13.75 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से लगभग 8.55 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

ग्रुप डी भर्ती में केवल एक ही परीक्षा होती है और मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाती है।

 ग्रुप डी परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी

  • ग्रुप डी परीक्षा की तैयारियां शुरू
  • परीक्षा केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
  • नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की संभावना
  • भर्ती केवल एक लिखित परीक्षा के आधार पर

 CET Group D Exam Overview

विवरण जानकारी
Exam Name CET Group D
Conducting Body Haryana Staff Selection Commission
Exam Mode Offline / OMR Based
Notification Status To Be Released

 Important Links

Link Name Link
Apply Now Soon
Official Notification  Check Here
✍️ Source: Media Reports
📢 CET Group D व हरियाणा भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहें